फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   vaishali woman assaulted by in laws for refusing illegal relationship

Bihar News: पति बना हैवान, अवैध संबंध से मना करने पर महिला को पीटकर सड़क पर फेंका

Fri, 19 Dec 2025 04:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Dec 2025 04:13 PM IST
सार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर गांव में एक महिला के साथ अमानवीय उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा।

विज्ञापन
vaishali woman assaulted by in laws for refusing illegal relationship
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमापुर गांव में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे सड़क पर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और डायल 112 की पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति, सास, ससुर, ननद और घर के अन्य सदस्य मिलकर उसे लगातार प्रताड़ित करते आ रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर दो-चार लड़कों को घर लाकर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने का दबाव डालता था। जब वह इसका विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग घिर गया; विपक्ष को जीतन राम मांझी ने कैसे दे दी ताकत?

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, बीती रात उसका पति चार लड़कों को घर ले आया और उनसे अवैध संबंध बनाने को कहा। महिला द्वारा इनकार करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और फिर उसे घर से बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का एक अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध है। साथ ही उसने बताया कि उसके पति के दोस्त, दयालपुर निवासी उमाशंकर की रिश्ते की बहन के साथ भी उसके पति के अवैध संबंध हैं।

घायल महिला ने अपनी पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी के रूप में बताई है। उसने बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी शादी रहिमापुर निवासी लालबाबू सिंह के पुत्र संदीप कुमार से लव मैरिज के जरिए हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी लोग उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं फिलहाल घायल महिला का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed