फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: truck loaded with rice going from Uttar Pradesh to Begusarai overturned in ditch, driver injured

Bihar News: उत्तर प्रदेश से बेगूसराय जा रहा चावल लदा ट्रक वैशाली में खाई में पलटा, चालक गंभीर घायल

Sun, 04 Aug 2024 12:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Aug 2024 12:49 PM IST
सार

Vaishali News: उत्तर प्रदेश से बेगूसराय जा रहा चावल लदा ट्रक वैशाली में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस हादस में ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Vaishali: truck loaded with rice going from Uttar Pradesh to Begusarai overturned in ditch, driver injured
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनोटा पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर चावल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 15 फुट गहरे गड्ढे में पलट गया। घटना में ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर गश्ती में तैनात बलिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक से चालक को निकालकर इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर मुस्तैद है। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र के रिवाड़ा गांव निवासी मो. जफर के बेटे मो. इशुब के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबकि, ट्रक चालक मो. इशुब किसी कंपनी के चावल लादकर सोनीपत से बेगुसराय जा रहा था। इसी दौरान शनिवार की अहले सुबह मुजफ्फरपुर-ताजपुर हाईवे पर चिकनोटा चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना बलिगांव थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सीबी सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिर ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed