फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: Ten people detained from hotel in connection with constable recruitment exam to be held tomorrow

Bihar: कल होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर होटल में पुलिस छापामारी, दस से ज्यादा महिला-पुरुष हिरासत में

Sat, 10 Aug 2024 08:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 10 Aug 2024 08:34 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में पुलिस ने कल होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कई होटलों में छापामारी की। जहां से दस से ज्यादा महिला-पुरुष को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali: Ten people detained from hotel in connection with constable recruitment exam to be held tomorrow
पुलिस ने कई महिला-पुरुष को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में शांतिपूर्ण सिपाही संवर्ग परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर प्रशिक्षित डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने शहर के कई स्टेशन रोड स्थित आवासीय होटल में छापामारी की। वहीं, कल होने वाली बिहार पुलिस परीक्षा को लेकर हाजीपुर शहर के हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास नगर थाना महिला पुलिस ट्रेनिंग डीएसपी के नेतृत्व में कई आवासीय होटल में पुलिस ने एक साथ छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने दस से अधिक महिला-पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस की इस छापामारी से आवासीय होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कल होने वाली बिहार पुलिस परीक्षा को लेकर पुलिस ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास कई आवासीय होटल में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए दस से अधिक महिला-पुरुष को हिरासत में लेकर नगर थाने ले गई है। पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय एकदम सतर्क है। इसी के तहत वैशाली एसपी के निर्देश पर होटल में छापामारी की गई है। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर यह छापामारी की थी। लेकिन जब पुलिस होटल में पहुंची तो अचंभित रह गई। वहां कई महिला पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। जहां से सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। इस छापामारी कार्रवाई में वैशाली जिले के महिला थाने की पुलिस, पुलिस लाइन के कई पुलिस पदाधिकारी और QRT की टीम शामिल थी। इससे पहले पेपर लीक मामले को लेकर लगातार पुलिस सक्रिय है। तमाम सोशल मीडिया सहित तमाम होटलों पर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed