{"_id":"674f203e4474fbee3e0e7588","slug":"vaishali-news-video-of-amin-posted-in-land-survey-taking-bribe-surfaced-investigation-ordered-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भूमि सर्वेक्षण में तैनात अमीन के रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भूमि सर्वेक्षण में तैनात अमीन के रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया, जांच के आदेश
Tue, 03 Dec 2024 08:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:44 PM IST
सार
Vaishali News: सीओ प्रभात कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर अमीन सुभाष कुमार के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली के पातेपुर प्रखंड के मरुई पंचायत भवन में भूमि सर्वेक्षण के दौरान संविदा अमीन सुभाष कुमार द्वारा रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में अमीन को एक रैयत से काम के बदले खुलेआम पैसे लेते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद प्रखंड और पंचायत स्तर के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेने का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मरुई पंचायत भवन में भूमि सर्वेक्षण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। जहां अमीन सुभाष कुमार तैनात थे। बताया जा रहा है कि अमीन ने एक रैयत से पैसे लेने की डील की थी। पैसे लेने के दौरान किसी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, शिविर प्रभारी नारायण कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को स्पष्टीकरण दे दिया है। साथ ही संबंधित अमीन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वीडियो प्रामाणिकता की जांच की जा रही
सीओ प्रभात कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर अमीन सुभाष कुमार के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। अगर वीडियो सही पाया गया तो अमीन को तत्काल निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शिविर में तैनात अमीन सुभाष कुमार स्पेशल असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर के अधीन कार्यरत थे, इसलिए अंचल कार्यालय से उनका कोई सीधा संबंध नहीं है।
झेलना पड़ सकता है निलंबन
अगर जांच में आरोप सही साबित होते हैं तो संविदा अमीन सुभाष कुमार को निलंबित किया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाने के मूड में है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।