फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali News: Murder of a person who went to bring goods for Chhath Puja, pouring acid on dead body

Bihar News: छठ पूजा का सामान लाने गए व्यक्ति की हत्या, शव पर एसिड डालकर पहचान मिटाने की कोशिश

Sat, 09 Nov 2024 05:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Nov 2024 05:16 PM IST
सार

Vaishali News: स्थानीय लोगों और पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि प्रवीण कुमार की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई। फिर शव को पहचान छिपाने के लिए चंवर में लाकर फेंका गया और पहचान छिपाने के लिए शव पर एसिड डाल दिया गया।

विज्ञापन
Vaishali News: Murder of a person who went to bring goods for Chhath Puja, pouring acid on dead body
घटनास्थल के पास मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के पातेपुर थानाक्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत अंतर्गत असमा चंवर में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बकाढ गांव निवासी चूल्हाई राय के प्रवीण कुमार (45) के रूप में हुई है, जो चार दिन से लापता था। शनिवार को स्थानीय किसानों ने चंवर में शव देखा, जिससे दुर्गंध आ रही थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजनों के पहुंचते ही इलाके में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
करवाई गई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, प्रवीण कुमार बुधवार शाम को छठ पर्व का सामान लाने मूसापुर चौक गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनकी काफी खोजबीन की और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

 
हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश
स्थानीय लोगों और पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि प्रवीण कुमार की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई। फिर शव को पहचान छिपाने के लिए चंवर में लाकर फेंका गया। हत्या के बाद शव पर एसिड डाल दिया गया, ताकि उसकी पहचान करना मुश्किल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों में आक्रोश
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उनकी शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी चार दिन तक पकड़े नहीं जा सके। परिजन और स्थानीय लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं।

 
पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस इलाके में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने की योजना बना रही है ताकि हत्या के कारण और अपराधियों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed