{"_id":"66e54d0cfb44a8a3040d875c","slug":"vaishali-news-body-of-a-young-man-found-in-a-mango-orchard-50-meters-away-from-house-murder-suspected-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली में घर से 50 मीटर दूर आम के बगीचे में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली में घर से 50 मीटर दूर आम के बगीचे में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
Sat, 14 Sep 2024 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:15 PM IST
सार
Vaishali News: महनार एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है और हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस संदर्भ में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शव लेने अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के चांदपुर थानाक्षेत्र के रामपुर मधौल गांव में एक युवक का शव घर से केवल 50 मीटर दूर आम के बगीचे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान लक्ष्मी महतो के बेटे अंकित कुमार (24) के रूप में हुई है। अंकित पिछले 10 दिन पहले ओडिशा से अपने घर लौटा था और वहां मजदूरी करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अंकित कुमार ने शनिवार को सुबह स्थानीय छठी कार्यक्रम में मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसके लापता होने की सूचना पर परिवार वालों ने सुबह खोजबीन शुरू की। इस दौरान घर की महिलाएं आम के बगीचे में उसका शव देखकर हैरान हो गईं। शव के सिर पर जख्म के कई निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद चांदपुर थाना पुलिस और महनार एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। फिर पुलिस ने शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवार वालों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
महनार एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है और हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस संदर्भ में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि अंकित कुमार मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। इस दुखद घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस की जांच जारी है और स्थानीय समुदाय घटना के खुलासे की प्रतीक्षा कर रहा है।