फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Railway official dies after being hit by a train at Sonpur station, causing panic at the station.

Bihar News: ट्रेन से कटकर रेलवे अधिकारी की मौत, स्टेशन पर मची अफरातफरी

Sat, 04 Oct 2025 12:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 12:51 PM IST
सार

वैशाली जिले के सोनपुर स्टेशन पर जोगबनी से दानापुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ते समय रेलवे अधिकारी विजय कुमार सिंह का पैर फिसलने से नीचे गिरने और ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Railway official dies after being hit by a train at Sonpur station, causing panic at the station.
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के सोनपुर स्टेशन पर एक रेलवे अधिकारी ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही मृत्यु हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जोगबनी से दानापुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ने के दौरान रेलवे अधिकारी का पैर फिसल गया और वे ट्रेन से नीचे गिर गए। इसके बाद ट्रेन से कटने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची रेल पुलिस की टीम एवं स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी ने शव को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाल कर मृतक की पहचान की। मृतक रेलवे अधिकारी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के दूबहा निवासी स्व. राजदेव सिंह के पुत्र विजय कुमार सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

पढ़ें; बिहार महिला क्रिकेट टीम सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार, मोहाली में होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के डिप्टी चीफ कंट्रोलर के पद पर कार्यरत थे। ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय उनका पैर फिसलने से यह भयानक हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दर्जनों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और भयानक हादसा देख कांप उठे। परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे स्टेशन परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही डीआरएम, सीनियर डीओएम, डीओएम समेत कई वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपी थानाध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि विजय कुमार सिंह के शव को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed