{"_id":"67347ce8153655a36307c1b8","slug":"tirhut-graduate-bypoll-rjd-candidate-gopi-kishan-promises-will-get-back-lost-rights-of-tirhut-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tirhut Graduate Bypoll: राजद प्रत्याशी का वादा- तिरहुत के खोए हुए अधिकारों को दिलाएंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tirhut Graduate Bypoll: राजद प्रत्याशी का वादा- तिरहुत के खोए हुए अधिकारों को दिलाएंगे वापस
Wed, 13 Nov 2024 03:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:49 PM IST
सार
Tirhut Graduate Bypoll: राजद प्रत्याशी ने कहा कि तिरहुत क्षेत्र की उपेक्षा को दूर कर यहां के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हमने यह कदम उठाया है। जनता ने ठान लिया है कि युवाओं को ठगने वाले इस बार बाहर जाएंगे।
विज्ञापन
चुनावी कार्यक्रम के दौरान राजद प्रत्याशी गोपी किशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिरहुत प्रमंडल के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार गोपी किशन ने नामांकन दाखिल किया। राजद समर्थित गोपी किशन ने प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में नामांकन के बाद अपने समर्थकों को संबोधित कर कहा कि यह चुनाव आम आदमी के अधिकार की लड़ाई है, जिसमें धनबल का कोई प्रभाव नहीं होगा। उनका दावा है कि इस चुनाव में युवाओं और आम लोगों का साथ मिल रहा है, जो बदलाव की चाह रखते हैं।
विज्ञापन
गोपी किशन ने कहा कि यह चुनाव मैं अकेले नहीं, बल्कि आम आदमी के साथ मिलकर लड़ रहा हूं। तिरहुत क्षेत्र की उपेक्षा को दूर कर यहां के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हमने यह कदम उठाया है। जनता ने ठान लिया है कि युवाओं को ठगने वाले इस बार बाहर जाएंगे और लोकतंत्र में आम जनता से बड़ा कोई नहीं होता।
विज्ञापन
महागठबंधन के समर्थक गोपी किशन के नामांकन में भारी संख्या में मौजूद रहे और अपने उम्मीदवार के प्रति उत्साह दिखाया। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि तिरहुत के विकास को प्राथमिकता देकर क्षेत्र को खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएंगे। गोपी किशन का कहना है कि इस चुनाव से तिरहुत में एक नई दिशा का आरंभ होगा। क्षेत्र के लोग उनके साथ बदलाव की इस लड़ाई में पूरी तरह से खड़े हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है और दोनों पक्षों ने इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली है। गोपी किशन ने कहा कि इस बार सत्ता का बदलाव सुनिश्चित है और तिरहुत के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।