फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   the gas agency owner was shot inside the office In Sitamarhi

Sitamarhi News: गैस एजेंसी के मालिक को ऑफिस में घुसकर मारी गोली, दाहिने कान में जाकर अटकी; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 20 Oct 2024 12:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Oct 2024 12:16 PM IST
सार

Sitamarhi Crime: सोनबरसा में गैस एजेंसी के मालिक को बदमाशों ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ऑफिस के अंदर घुसकर कनपटी पर गोली मारी है। जिसके वजह से बाएं कान में गोली घुस गई और दाहिने कान में जाकर अटक गई है।

विज्ञापन
the gas agency owner was shot inside the office In Sitamarhi
घायल एजेंसी मालिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी के सोनबरसा में गैस एजेंसी के मालिक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। घटना जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के भलूआहा गांव की है। जहां अपने ऑफिस में बैठे गैस एजेंसी के मालिक को अज्ञात चार बदमाशों ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने ऑफिस के अंदर घुसकर कनपटी पर गोली मारी है। जिसके वजह से बाएं कान में गोली घुस गई और दाहिने कान में जाकर अटक गई है। 

विज्ञापन


आनन फानन में स्थानीय ग्रामीण और कर्मियों के द्वारा इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर स्थिति एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां फिलहाल डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया है। डॉक्टर ने कहा कि मरीज के कान में फंसी गोली का ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है। गोली से जख्मी गैस एजेंसी के मालिक जय नारायण महतो के 47 वर्षीय पुत्र दीप नारायण महतो के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना और स्थानीय सोनबरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, पुलिस की दूसरी टीम अस्पताल पहुंचकर जख्मी का बयान दर्ज किया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed