फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi: employees who came to install prepaid electricity meters had to face opposition from consumers

Bihar: प्रीपेड बिजली मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों को झेलना पड़ा विरोध, मामला गरमाने पर बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 30 Aug 2024 09:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 30 Aug 2024 09:04 PM IST
सार

Sitamarhi News: प्रमुख प्रतिनिधि अनुपम कुमार बमबम ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर लगाकर सरकार गरीबों को बिजली सुविधा से वंचित करना चाहती है। इस योजना में विभाग द्वारा मनमानी राशि वसूली जाती है। बिना सूचना के 12 बजे रात में भी बिजली काट दी जाती है। इस कारण उपभोक्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sitamarhi: employees who came to install prepaid electricity meters had to face opposition from consumers
बिजली विभाग के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहा है। प्रीपेड मीटर लगाने आए कर्मियों को इसका दंश झेलना पड़ रहा है। दरअसल, सरकार के आदेशानुसार विभाग सभी घरों में प्रीपेड मीटर लगा रहा है। हालांकि लोगों की शिकायत है कि प्रीपेड मीटर का बिल काफी अधिक आता है, जो सामान्य मीटर से 10 गुना ज्यादा है। इसको लेकर गांव से शहर तक बिजली उपभोक्ता जगह-जगह हंगामा कर रहे हैं। ताजा मामला नानपुर प्रखंड का है। जहां जानीपुर पंचायत में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने पहुंची टीम के खिलाफ उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन

 
उपभोक्ताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस की 112 की टीम ने जानीपुर पहुंचकर मामला को शांत कराया। वहीं, बिजली विभाग की टीम को पंचायत से विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के अनुसार, बिजली विभाग की टीम प्रीपेड मीटर लगाने जानीपुर पहुंची। जहां के लोगों ने इसकी सूचना प्रमुख प्रतिनिधि अनुपम कुमार बमबम को दी। उन्होंने लोगों से मीटर न लगाने को कहा, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


प्रमुख प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर लगाकर सरकार गरीबों को बिजली सुविधा से वंचित करना चाहती है। इस योजना में विभाग द्वारा मनमानी राशि वसूली जाती है। बिना सूचना के 12 बजे रात में भी बिजली काट दी जाती है। इस कारण प्रखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बिजली विभाग के एसडीओ ने कहा कि सरकार के आदेश का अनुपालन कर रहे हैं, जिनको प्रीपेड मीटर लगवाना होगा हम लगाएंगे। इसके अलावा किसी के यहां जबरदस्ती मीटर नहीं लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि मौके पर दोनों तरफ से काफी हंगामा हुआ। इधर, बिजली विभाग की टीम ने मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed