{"_id":"6718d607e1db9bc2af049d04","slug":"shashank-alias-johnson-included-in-the-list-of-top-criminals-of-muzaffarpur-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur News: ‘रंगदारी दो…नहीं तो गोली मार देंगे’, कहकर इलाके में दहशत फैलाने वाला शातिर जॉनसन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur News: ‘रंगदारी दो…नहीं तो गोली मार देंगे’, कहकर इलाके में दहशत फैलाने वाला शातिर जॉनसन गिरफ्तार
Wed, 23 Oct 2024 04:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:25 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के टॉप अपराधियों की सूची में शामिल शशांक उर्फ जॉनसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला शातिर बदमाश जॉनसन पूर्व से कई मामलों में नामजद रह चुका है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल शशांक उर्फ जॉनसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जॉनसन देर रात अपने घर में था, जिसकी भनक पुलिस को लग गई थी। जिसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए आरोपी जॉनसन को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी कुख्यात बदमाश जॉनसन के ऊपर रंगदारी मांगने, हत्या, लूट सहित दर्जनों मामले पूर्व से दर्ज रहे हैं। इसके अलावा रंगदारी नहीं देने पर पीड़ित के घर पर चढ़कर फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला दर्ज रहा है। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार जॉनसन को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
उसके अलग-अलग ठिकाने पर रेड मारी जा रही थी और वह लगातार ही भागा हुआ था, जिसके बाद से ही पुलिस के द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह लगातार ही फरार चल रहा था। अब इसके पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। हाल में ही थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास उसके गिरोह के द्वारा ट्रक चालक से लूटपाट के दौरान में उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पूरे मामले में सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने बताया जिले के टॉप वांछित बदमाश शशांक उर्फ जॉनसन की गिरफ्तारी हुई है। वह देर रात को अपने घर आया हुआ था और उसको पकड़े जाने के लिए पुलिस पूर्व से तैयारी कर रखी थी। उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक लूट, हत्या, रंगदारी के मामले दर्ज रहे हैं।