फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Robbery at petrol pump in Vaishali, escapes while firing

Bihar Crime: चुनाव खत्म होते ही अपराधी सक्रिय, वैशाली में पेट्रोल पंप पर लूट; फायरिंग करते हुए फरार

Sun, 16 Nov 2025 07:35 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Nov 2025 07:35 PM IST
सार

Vaishali Crime News: चुनाव खत्म होते ही वैशाली में अपराधियों ने पेट्रोल पंप लूटकर फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Robbery at petrol pump in Vaishali, escapes while firing
बेखौफ अपराधी, वैशाली में पेट्रोल पंप पर की लूट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में चुनाव समाप्त होते ही अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पेट्रोल पंप के नोजल मैन से लूटपाट करने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार 6 अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। उसी समय दिनभर की इनकम नोजल मैन के पास थी। हथियार के बल पर अपराधियों ने नोजल मैन से कैश छीन लिया। प्रतिरोध की आशंका में अपराधियों ने मौके पर हवाई फायरिंग भी की और फरार हो गए।

विज्ञापन

सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे, जांच शुरू
पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया है। बताया गया कि नोजल मैन के पास लगभग डेढ़ लाख रुपये थे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस व सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar CM Oath : सीएम नीतीश कुमार दसवीं बार कहां ले रहे शपथ? 17 से 20 के बीच कार्यक्रम, तैयारी शुरू

लगातार छापेमारी कर रही पुलिस
अपराधियों के फरार होने की दिशा में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नोजल मैन का बयान दर्ज किया जा रहा है, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed