फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Registry At Gunpoint Case: Raids being conducted to arrest Minister Renu Devi's brother Pinu Don and his wife

Registry At Gunpoint: पीनू डॉन और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापामारी; ऐसा न करने पर होगी कुर्की

Tue, 14 Jan 2025 10:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Jan 2025 10:06 PM IST
सार

Bettiah News: पीनू दो उसकी और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। हालांकि दोनों पति-पत्नी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। अगर दोनों ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो उनकी संपत्ति की कुर्की की जाएगी।
 

विज्ञापन
Registry At Gunpoint Case: Raids being conducted to arrest Minister Renu Devi's brother Pinu Don and his wife
जी डी गोयनका स्कूल में छापामारी करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में शिवपूजन महतो अपहरण मामले में फरार चल रहे मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पीनू डॉन और उनकी पत्नी शारदा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। अगर दोनों पति-पत्नी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके घरों की कुर्की की जाएगी। एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे भू-माफिया गिरोह में भी शारदा की संलिप्तता पाई गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, एसपी डॉ. शौर्य सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम बेतिया से लेकर पटना तक लगातार छापामारी कर रही है। एसपी ने बताया कि अपहृत शिव पूजन को जिस जीडी गोयंका स्कूल में रखा गया था, उसकी डायरेक्टर भी शारदा ही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीनू और उनकी पत्नी शारदा एक संगठित अपराध गिरोह चलाते हैं। शारदा के नाम पर न केवल पिस्तौल का लाइसेंस है, बल्कि अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी उनके नाम पर है। पुलिस को अदालत से दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट मिल चुका है। एसपी ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिनों के भीतर दोनों पति-पत्नी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी सभी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
इधर, सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप के नेतृत्व में पुलिस ने जीडी गोयंका स्कूल और उनके घर छापामारी की है। पीनू डॉन का इतिहास पहले से ही विवादित रहा है। बहरहाल, इस घटना को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर छापामारी की गई है, लेकिन अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि जून 2019 में एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए पीनू डॉन ने महज इसलिए दुकानदार की पिटाई कर दी थी, क्योंकि वह उनके स्वागत में खड़ा नहीं हुआ था। यह घटना भी काफी चर्चित रही थी। दूसरी, बार पीनू पटना के पटेल नगर में बेशकीमती जमीन हथियाने को लेकर सुर्खियों में आया। इसमें जमीन मालिक ने पीनू पर हथियार के बल पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। जमीन मालिक का आरोप था कि पीनू अपने साथियों के साथ जमीन कब्जा करने पहुंचा था। विरोध करने पर पूर्व डिप्टी सीएम (रेणु देवी) के आवास पर जबरन ले जाने की बात कही थी। उस वक्त पीनू की बहन रेणु देवी उपमुख्यमंत्री के पद पर थीं। हालांकि, उन्होंने पीनू से अपने रिश्तों को लेकर कन्नी काट ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed