{"_id":"65d309584a8a5a1a740d8ae2","slug":"rapid-firing-on-bjp-leader-nagendra-kushwaha-in-bettiah-condition-critical-after-being-hit-by-three-bullets-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेतिया में भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी; तीन गोलियां लगने से हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेतिया में भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी; तीन गोलियां लगने से हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 19 Feb 2024 01:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:25 PM IST
सार
Bettiah Hindi News: घायल भाजपा नेता के दोस्त विनोद कुशवाहा ने बताया कि हम लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां पहुंचे तो देखा कि मेरे मित्र नागेंद्र कुशवाहा दर्द से छटपटा रहे थे। उन्हें गोली लगी थी।
विज्ञापन
भाजपा नेता नागेंद्र कुशवाहा की हालत गंभीर बनी हुई है
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के बेतिया में रविवार रात अपराधियों ने घर के बाहर ही भाजपा नेता पर फायरिंग कर दी। अपराधियों ने उनपर तीन गोलियां चलाईं। इस हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब दस बजे भाजपा नेता नागेंद्र कुशवाहा (45) एक शादी समारोह से अपने घर लौटे थे। वह अपने घर पहुंचे और गैराज में गाड़ी लगाकर जैसे ही बाहर निकले कि अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से नागेंद्र कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दो गोली बाएं हाथ में और एक गोली कलाई में लगी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुछ ही देर पहले वह एक शादी से घर लौटे थे। गाड़ी पार्क कर वह घर के अंदर जा ही रहे थे कि अपराधियों ने फायरिंग कर दी। आईटीआई चौक निवासी नागेंद्र कुशवाहा भाजपा के जिला कमेटी के सदस्य हैं और कॉन्ट्रैक्टर का काम करते हैं।
विज्ञापन
उनके परिचित विनोद कुशवाहा ने बताया कि हम लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां पहुंचे तो देखा कि मेरे मित्र नागेंद्र कुशवाहा दर्द से छटपटा रहे थे। उन्हें गोली लगी थी। परिजनों के साथ हम लोग उन्हें लेकर जीएमसीएच पहुंचे। परिजनों ने घायल भाजपा नेता को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उन्हें देखने के लिए कई भाजपा नेता पहुंचे।
वहीं, थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पदाधिकारी को जीएमसीएच भेजा गया है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।