फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Playing with the future of college students

Bihar News: कॉलेज के छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़, असाइनमेंट की कॉपी को कचरे के ढेर में फेंका

Tue, 27 Feb 2024 11:50 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Feb 2024 11:50 AM IST
सार

Bihar News: सीतामढ़ी शहर स्थित श्रीराधा कृष्ण गोयनका कॉलेज लगातार अपने कारनामों एवं विवादों की वजह से सुर्खियों में रहता है। जिसकी वजह से छात्र परेशान रहते है और उनकी भविष्य से खिलवाड़ करने में कॉलेज कर्मी बाज नहीं आते है।

विज्ञापन
Playing with the future of college students
कॉलेज के छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजा मामला छात्रों के भविष्य से जुड़ा है। जहां गोयनका कॉलेज में कचरे के ढेर में छात्रों के भविष्य को फेंक दिया गया है। दरअसल, इन दोनों पीजी के छात्रों की इंटरनल परीक्षा चल रही है और इंटरनल परीक्षा के दौरान छात्र असाइनमेंट कॉपी कॉलेज में जमा करते हैं।

विज्ञापन


जमा कॉपी को शिक्षक चेक करके छात्रों के नंबर को भेजते हैं, लेकिन यहां कॉलेज कर्मियों के द्वारा छात्रों की इंटरनल असाइनमेंट कॉपी को कचरे के ढेर में फेंक दिया गया है, जो महाविद्यालय छात्रों के बेहतर भविष्य का कार्य करती है। लेकिन, इस तस्वीर को देखने के बाद लग तो यही रहा है कि छात्रों के भविष्य को किस तरह अंधकार में धकेला जा रहा है। छात्रों के भविष्य के खिलवाड़ के साथ-साथ कॉलेज की कई महत्वपूर्ण कागजातों को भी कचरे के ढेर में फेंक दिया गया है। जिसमें पूर्व प्राचार्य डॉ सैयद वकील अशरफी की निकासी सबंधित कागजात सहित महाविद्यालय की कई महत्वपूर्ण कागजातों को भी कचरे के ढेर में फेंका गया है।
विज्ञापन


दोषियों पर होगी कार्रवाई
वही, इस संबंध में जब सफाईकर्मी सुनील कुमार से पूछा गया तो उसने बताया कि उसे जानकारी नहीं है कि यह किस चीज के कागजात है। वह वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर यह साफ सफाई कर रहा है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) रेणु ठाकुर ने बताया कि विभागीय गाइडलाइन के आलोक में कमरे में फालतू पड़े कॉपी की सफाई कराई जा रही है। हो सकता है कि सफाई कर्मी द्वारा गलती से छात्रों के असाइनमेंट की कॉपी भी कचरा समझ हटा दी गई हो। उन्होंने कहा कि अवकाश के बाद कॉलेज खुलने पर इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed