{"_id":"6777ac8d96a326fc9e0f6b2b","slug":"muzaffarpur-wife-left-her-ailing-husband-after-decade-and-a-half-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी और बीमारी: 'मैं बीमार व्यक्ति के साथ जिंदगी नहीं काट सकती', डेढ़ दशक बाद पति को छोड़ चली गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी और बीमारी: 'मैं बीमार व्यक्ति के साथ जिंदगी नहीं काट सकती', डेढ़ दशक बाद पति को छोड़ चली गई पत्नी
Fri, 03 Jan 2025 02:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:53 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले में पत्नी ने पति को महज इसलिए छोड़ दिया कि वह गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। पति की लाचारी और बेबसी को देख पत्नी 16 साल बाद छोड़कर चली गई, जिसके बाद पति दर-दर की ठोकरें खाने को विवश है।
विज्ञापन
पति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मुजफ्फरपुर के औराई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पति के गंभीर रूप में बीमार पड़ने के ही बाद पत्नी ने सात जन्मों के खाए हुए कसमें वादे के रिश्ते तोड़ दिए हैं। यही नहीं पत्नी ने अब तन मन धन सब अलग कर लिया और ये अब पति बीमार हालत में मदद की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन
पति ने कहा कि शादी के कुछ दिन के बाद से ही पत्नी की नजर मेरे पर कम मेरे पूर्वजों की अर्जित की गई संपत्ति पर ज्यादा थी। लगातार संपत्ति बंटवारा को लेकर पत्नी विवाद करती रहती है और अब जमीन पर अपना कब्जा भी जमा लिया है। इसको लेकर मामले में औराई थाने की पुलिस से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
2008 में हुई थी शादी
मामले को लेकर औराई थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के निवासी रजनीश कुमार बताते हैं कि हम दोनों की शादी साल 2008 में बड़ी धूमधाम से दरभंगा के बाजिदपुर इलाके की रहने वाली दिव्या से हिंदू रिति-रिवाज से संपन्न हुई थी, तब परिवार सुखी संपन्न था। पीड़ित रजनीश जिंदल कंपनी में मैनेजर पद पर काम करता था। इस बीच बीते डेढ़ साल से गंभीर रूप से बीमारी का शिकार हो गया और डाक्टरों ने भी हाथ खड़े करते हुए लीवर ट्रांसप्लांट करने को कहा।
विज्ञापन
वहीं, अब इस बीच सात जन्मों का साथ निभाने वाली धर्मपत्नी ने मुंह मोड़ लिया है। यही नहीं बल्कि यहां चूल्हा चौका को भी बंद कर दी गई है, जिसकी वजह से जिंदगी मौत से बत्तर हो चुकी है। रजनीश ने बताया, बीमार होने के बाद से अब पत्नी खाना-पानी बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से अब सही से चल पाना मुश्किल है। हमारी बीमारी को जान कर अब कहती है, आपसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। संपत्ति का लालच है, जिसके बाद अब मदद की गुहार लगा रहे हैं।