फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Unique Tricolor Yatra taken out 601 feet flag becomes center of attraction

Muzaffarpur: निकाली गई अनोखी तिरंगा यात्रा, 601 फीट का झंडा बना आकर्षण का केंद्र, राम मंदिर की दिखी झांकी

Fri, 26 Jan 2024 03:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 03:03 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले में अनोखी तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई। 601 फीट की तिरंगा यात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।

विज्ञापन
Muzaffarpur Unique Tricolor Yatra taken out 601 feet flag becomes center of attraction
601 फीट का झंडा बना आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस समारोह का अलग-अलग जगहों पर आयोजन किया गया। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में 601 फीट की लंबी तिरंगा झंडा और शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें दो हजार से अधिक शहर के युवा शामिल हुए। मुजफ्फरपुर शहर के रामगढ़ परिवार के द्वारा इसका आयोजन किया गया। 

विज्ञापन




बताते चलें, देश भर में राष्ट्रहित की भावना लोगों और युवाओ में जागृत करने को लेकर शहर का यह रामगढ़ परिवार बीते छह साल से इस कार्य को कर रहा है। इसी क्रम में अब इसको विशेष रूप दिया गया और शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए अनोखी तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई। इसमें देश के वीर सपूतों के साथ भारत माता की झलक दिखी। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष यह तिरंगा झंडा यात्रा न सिर्फ सबसे लंबी यात्रा है। बल्कि पूरे शहर में इसको शोभा यात्रा के रूप में निकाला गया है। इसमें इस बार रिकॉर्ड लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक चंदन कुमार ने बताया, यह शोभा यात्रा अपने आप में न सिर्फ इस गणतंत्र दिवस पर विशेष ध्यान आकृष्ट करने वाला है। बल्कि यह बिहार में सबसे अधिक लंबा होगा। यही नहीं इस दौरान इसमें यूपी-अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा की एक अनोखी तस्वीर का रूप है। इसमें तिरंगा झंडा यात्रा के साथ प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा हुई, जो अपने आप में अनोखे तरीके से दिखा। यह शहर के सभी प्रमुख मार्ग से होती हुई वापस रामगढ़ चौक पर वापस खत्म हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed