{"_id":"69180be3d16e898f840e849f","slug":"muzaffarpur-short-circuit-fire-tragedy-family-of-five-dead-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Sat, 15 Nov 2025 11:08 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:08 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोतीपुर बाजार के वार्ड संख्या-13 में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना रात में तब हुई जब सभी लोग गहरी नींद में थे। अचानक लगी आग के कारण घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि स्थानीय लोग सहायता के लिए पहुंचे, लेकिन आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया। पूरा मोहल्ला घटना के बाद से दहशत और शोक में डूबा है।
विज्ञापन
हादसे में ललन शाह का परिवार पूरी तरह प्रभावित हुआ। आग में पति-पत्नी सहित दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायल होने वालों में लालबाबू प्रसाद कुमार (55), साक्षी कुमारी (14), पुष्पा कुमारी (48) और माला देवी (42) शामिल हैं। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर राहत एवं जांच में जुट गए। एसडीपीओ वेस्ट टू सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आग में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह दर्दनाक हादसा पूरे इलाके में गहरी सनसनी और शोक का माहौल पैदा कर गया है।