Bihar News: दो वर्षों से लापता मां-बेटी का अब तक नहीं मिला सुराग, पुलिस अब सोशल मीडिया की लेगी मदद
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में दो वर्षों से लापता मां-बेटी का सुराग पुलिस अब तक लगा नहीं पाई है। इसे लेकर पुलिस अब सोशल मीडिया की मदद लेगी। साथ ही पुलिस पोस्टर छपवाकर भी लगवाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके से अचानक गायब महिला सम्मो खातून और उसकी बेटी सोफिया (6) का दो साल बाद भी अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। दो वर्ष पूर्व इसको लेकर के महिला के पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस अब तक दोनों को ढूंढ़ नहीं सकी है। मामले में दो साल बीत जाने के बाद अब स्थानीय पुलिस दोनों गायब मां-बेटी की तस्वीर को विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर करके उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस जल्द ही इनके पोस्टर को छपवा कर शहर में जगह-जगह लगाएगी।
जानकारी के मुताबिक, काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की सम्मो खातून अपनी बेटी सोफिया उर्फ तकसूम के साथ बीते एक दिसंबर 2022 से ही माड़ीपुर के बक्सी कॉलोनी से लापता हैं। इसको लेकर इस मामले में महिला के पिता सदर थाना क्षेत्र निवासी मो. मुमताज आलम ने भी पांच दिन काफी खोजबीन करने के बाद काजी मोहम्मदपुर थाने में छह दिसंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और मैनुअल इनपुट के आधार पर गायब मां-बेटी का सुराग लगाने की कोशिश की थी। मगर आज तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
बताया जा रहा है कि मो. मुमताज आलम ने कई दिनों तक अपने सभी सगे संबंधियों से जानकारी जुटाई थी। लेकिन आज भी पिता को अपनी बेटी और नातिन का इंतजार है। अब पुलिस इस मामले में एक बार फिर से जांच कर कार्रवाई करने जा रही है। इसके लिए दोनों मां-बेटी की तस्वीर को सोशल मीडिया के माध्यम से और पोस्टर छपवा कर जानकारी जुटाने जा रही है।