फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Student died due to beating in government school, video surfaced; Police investigation

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल में छात्र की पिटाई से मौत, वीडियो सामने आया; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 19 Oct 2024 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Oct 2024 06:27 PM IST
सार

Muzaffarpur News: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है और पीड़ित के परिजनों का बयान भी लिया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Student died due to beating in government school, video surfaced; Police investigation
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थानाक्षेत्र स्थित तुर्की उच्च विद्यालय में एक छात्र की बुरी तरह पिटाई किए जाने का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना में छात्र को लाठी, डंडे और घूंसे से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कक्षा में कुछ छात्र एक दूसरे के साथ आपसी रंजिश के चलते पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हुए छात्र का नाम सौरव कुमार बताया जा रहा है, जो कि दसवीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने पर सौरव के परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। यह घटना स्कूल प्रशासन की लापरवाही की ओर इशारा करती है, जिसने छात्रों के बीच पिटाई को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन



 
घटना को लेकर मृतक छात्र के परिजनों में नाराजगी व्याप्त है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने छात्र की पिटाई के दौरान कोई भी हस्तक्षेप नहीं किया। इसके साथ ही वे आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है और पीड़ित के परिजनों का बयान भी लिया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed