{"_id":"67432f1afb85a7832c082f15","slug":"muzaffarpur-news-congress-protests-on-adani-issue-questions-raised-on-pm-modi-and-amit-shah-demand-for-jpc-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अदाणी मामले पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; पीएम मोदी और गृह मंत्री पर उठाए सवाल, जेपीसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अदाणी मामले पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; पीएम मोदी और गृह मंत्री पर उठाए सवाल, जेपीसी की मांग
Sun, 24 Nov 2024 07:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:20 PM IST
सार
Muzaffarpur News: कांग्रेस नेता उमेश कुमार राम ने कहा कि मोदी सरकार की स्थिरता अदाणी के नाम पर निर्भर है। वहीं, जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अदाणी के साथ खड़े रहेंगे, तब तक यह सरकार अपनी सत्ता सुरक्षित महसूस करती है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के सरैयागंज टावर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अमेरिका में अदाणी समूह के खिलाफ उठे सवालों को लेकर था, जिसमें धोखाधड़ी, घूसखोरी और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे अदाणी समूह के साथ चट्टानी एकता के साथ खड़े हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर अदाणी के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। इससे भारत की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि अदाणी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी गिरफ्तारी के साथ-साथ जेपीसी (जॉइंट पार्लियामेंटरी कमिटी) का गठन कर इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अदाणी के मुद्दे को उठाया था, लेकिन उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। अब जब अमेरिका में अदाणी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो मोदी सरकार क्यों चुप है, इसका जवाब जनता को चाहिए।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन में सकरा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की स्थिरता अदाणी के नाम पर निर्भर है। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अदाणी के साथ खड़े रहेंगे, तब तक यह सरकार अपनी सत्ता सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी और शाह अपनी सत्ता को मजबूत बनाए रखने के लिए धर्म और जाति के बीच नफरत फैला रहे हैं, ताकि जनता को आपस में बांटकर अपनी राजनीति चमकाए रखें।
विज्ञापन