फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Boyfriend broke girlfriend's head and hand for not picking up his call, condition critical

Bihar News: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का सिर फोड़कर तोड़ डाला हाथ, बहाने से बुलाकर किया जानलेवा हमला; हालत गंभीर

Thu, 09 Jan 2025 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 09 Jan 2025 02:29 PM IST
सार

Muzaffarpur News: अहियापुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पीड़िता इलाजरत है और उसका बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है। फर्द बयान के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Boyfriend broke girlfriend's head and hand for not picking up his call, condition critical
पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां कॉल नहीं उठाने से नाराज बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में लड़की के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और बायां हाथ टूट गया। फिलहाल पीड़िता को इलाज के लिए एसकेएमसीएच (श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
पांच साल की दोस्ती ने लिया खौफनाक मोड़
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी युवक पिछले पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और अच्छे दोस्त थे। हाल के दिनों में उनकी दोस्ती नजदीकी रिश्ते में बदल गई थी। लेकिन यह रिश्ता उस समय हिंसक हो गया जब आरोपी युवक ने कॉल का जवाब न मिलने पर पीड़िता को सबक सिखाने का मन बना लिया।
विज्ञापन

 
कॉल का जवाब न देने पर बुलाया और किया हमला
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने एक घंटे के भीतर अपनी गर्लफ्रेंड को छह बार कॉल किया, लेकिन पीड़िता ने कॉल का जवाब नहीं दिया। जब लड़की ने बाद में कॉल किया, तो आरोपी ने किसी बहाने से उसे मिलने के लिए बुलाया। बाजार के पास हुई मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद युवक ने ईंट के टुकड़े से लड़की के सिर पर वार किया। इसके अलावा उसने लड़की के बाएं हाथ को इतनी जोर से मरोड़ा कि हाथ टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के बाद परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
घायल लड़की ने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गहरे जख्म हैं और बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जिसे प्लास्टर कर दिया गया है। वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने पहले ही घर पर शिकायत की थी कि आरोपी बार-बार कॉल कर रहा है। हालांकि जब बेटी ने अंततः फोन उठाया, तो युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर हमला कर दिया।

 
पुलिस कर रही मामले की जांच
अहियापुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पीड़िता इलाजरत है और उसका बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है। फर्द बयान के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसके परिवार के लोग उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed