{"_id":"666af8d676e5704a990d3c23","slug":"muzaffarpur-news-advocate-accused-the-police-of-demanding-money-and-assaulting-him-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur News: खाकी पर फिर लगा आरोप, चेकिंग के समय पैसे मांगने का विरोध करने पर फोड़ा अधिवक्ता का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur News: खाकी पर फिर लगा आरोप, चेकिंग के समय पैसे मांगने का विरोध करने पर फोड़ा अधिवक्ता का सिर
Thu, 13 Jun 2024 07:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:21 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगा है। इस बार एक अधिवक्ता ने चेकिंग के दौरान पैसे मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में शिकायत की है।
विज्ञापन
घटना की जानाकरी देते पीड़ित अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की के पास की देर रात एक अधिवक्ता ने पुलिस पर मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लागया। पीड़ित अधिवक्ता ने जांच के दौरान में रोके जाने के बाद जबरन पैसे मांगने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित अधिवक्ता ने मामले को लेकर कोर्ट में शिकायत दी है।
विज्ञापन
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अधिवक्ता संतोष कुमार जो हाजीपुर कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार देर रात को अपने एक साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की के पास जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका। संतोष कुमार के पास में हेलमेट नहीं था। आरोप है कि पुलिस ने इसके बदले पैसे की मांग की। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया और कहा कि चालान कर दीजिए। इस पर आक्रोश में आए पुलिसकर्मी ने मारपीट शुरू कर दी जिसमें अधिवक्ता को फट गया।
विज्ञापन
सदर थाना के प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया कि इस घटना के संबंध में अभी तक शिकायत नहीं मिली है। घटना देर रात की बताई जा रही है। उस समय कौन पुलिसकर्मी मौके पर था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायत मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन