फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: miscreants killed a young man and threw his body near a drain, he had left home to drink tea

Crime: बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को नाले के पास फेंका, चाय पीने के निकला था घर से

Sun, 04 Aug 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Aug 2024 06:18 PM IST
सार

Muzaffarpur News: नगर पुलिस उपाधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से जानकारी ली जा रही है। साथ ही आसपास के घर वालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या कर शव को फेंका गया है। किस चीज से हत्या की गई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन
Muzaffarpur: miscreants killed a young man and threw his body near a drain, he had left home to drink tea
मृतक आकाश कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक युवक की हत्या कर शव को नाले के पास फेंके जाने का मामला सामने आया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड की मोटर पंप के पास की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ASP टाउन भानु प्रताप सिंह और नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गए। बताया जा रहा है कि मोटर पंप के पास खून के कई छींटे मिले हैं। मृतक की पहचान मिठनपुरा थानाक्षेत्र के तीन कोठिया निवासी आकाश कुमार सिंह (23) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड स्थित मोटर पंप के पास मजार के पास में नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की ईंट और पत्थरों से कूच कर हत्या की गई है। खून के कई छींटे भी आसपास के क्षेत्र में देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन




वहीं, मामले की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया देर रात को चाय पीने की बात बोलकर आकाश कुमार घर से निकला और फिर नहीं लौटा। बेटे की बदमाशों द्वारा हत्या की गई है और उसके शव को नाले के पास फेंका गया है। इधर, पुलिस द्वारा मामले की जानकारी ASP टाउन भानु प्रताप सिंह को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी टाउन ने मामले की तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पुलिस उपाधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से जानकारी ली जा रही है। साथ ही आसपास के घर वालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या कर शव को फेंका गया है। किस चीज से हत्या की गई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल एफएसएल की टीम घटनास्थल से नमूनों को कलेक्ट कर रही है। पुलिस की टेक्निकल टीम इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम से अपराधियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed