फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Minister hoisted the flag in Republic Day function many were given awards

Muzaffarpur: गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री ने किया झंडोतोलन, कई को दिया गया पुरस्कार, अनोखी झांकी बनी आकर्षण

Fri, 26 Jan 2024 12:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 12:43 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले में गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री ने झंडोतोलन किया। इस दौरान कई लोगों को पुरस्कार दिया गया। वहीं, अनोखी झांकी आकर्षण का केंद्र बनी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Minister hoisted the flag in Republic Day function many were given awards
मंत्री ने किया झंडोतोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य सरकार में कला संस्कृति और युवा विभाग के जितेंद्र कुमार राय ने शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में झंडोतोलन किया। इस दौरान आयुक्त आईजी डीएम, एसएसपी और डीडीसी सहित जिले के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान में मंत्री ने अभिभाषण दिया है और जिले के पुलिस बल, BSAP, गृह रक्षा वाहिनी और अन्य विशेष पुलिस बल परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की विभिन्न विभाग की झांकी निकाली गई।

विज्ञापन


इस दौरान में जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित विभिन्न झांकी का भी रूप को देखा है और मुजफ्फरपुर में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय खुदीराम बोस स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस मौके पर डीएम प्रणव कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार डीडीसी आशुतोष द्विवेदी आईजी शिवदीप लांडे आयुक्त गोपाल मीणा सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने संयुक्त परेड की सलामी ली और झंडोतोलन किया।
विज्ञापन




वहीं, प्रमंडलीय आयुक्त ने अपने संबोधन के दौरान जिले में चल रही विकास योजनाओं और यहां के अन्य योजनाओं को विस्तार से बताया है। तत्पश्चात मौके पर उपस्थित जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं और स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया गया। वहीं, मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से मनोरम झांकियां निकाली गईं, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। आज 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शामिल प्लाटून और झांकियों को पुरस्कार भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर जिले में गणतंत्र दिवस बेहद धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस का भी और मुख्य समारोह स्थानीय खुदीराम बोस स्टेडियम में आयोजित किया गया है। वहीं, मंत्री जितेंद्र राय ने अपने संबोधन के दौरान जिले भर में चल रही विकास योजनाओं और अन्य योजनाओं को विस्तार से बताया और कहा है कि सरकार का लक्ष्य सूबे के हर लोगो तक योजनाओं को उन तक पहुंचना है और इस दिशा में लगातार कार्य हुआ है और आगे भी किया जा रहा है।




तत्पश्चात मौके पर उपस्थित जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं और स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया और वहीं मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से मनोरम झांकियां निकाली गईं, जो आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। आज इस 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शामिल प्लाटून और झांकियाों को पुरस्कार भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed