फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: History-sheeter injured by bullet found on roadside, involved in BJP MLA petrol pump robbery case

Crime: गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर सड़क किनारे मिला, BJP विधायक के पेट्रोल पंप लूट मामले में था शामिल

Sun, 18 Aug 2024 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Aug 2024 02:29 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ सोनू है। इसके ऊपर एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं। अभी बयान दर्ज किया जा रहा है। इस घटना के कारण की जांच-पड़ताल भी की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: History-sheeter injured by bullet found on roadside, involved in BJP MLA petrol pump robbery case
मामले की छानबीन करने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में दर्जनों मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर विवेक कुमार उर्फ सोनू घायल हालत में सड़क के किनारे मिला। घटना को लेकर के कई तरह की चर्चा चल रही है। वहीं, अपराधियों के दो गुटों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना है। गोली लगने से घायल व्यक्ति लूट-डकैती सहित कई संगीन मामलों में आरोपी रहा है। वह हाल ही में बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप लूट मामले में शामिल था। परिजनों ने बताया कि उसने खुद से गोली मारी है। पूरा मामला जिले के काजी मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के छाता चौक दामूचौक रोड का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थानाक्षेत्र के साइन गांव निवासी एक बड़े कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ सोनू गोली लगने से घायल हालत में एक सड़क के किनारे मिला। उसके बाद पुलिस ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर विवेक उर्फ सोनू की दाहिनी आंख के नीचे कनपटी के निचले हिस्से के पास एक गोली लगी है, जो आर-पार कर गई है। वहीं, परिजनों ने कहा कि इसके चरित्र को देखकर हम लोगों ने इसका परित्याग कर दिया। बीते तीन साल से परिवार से अलग रहता है। इसका साथ अच्छे लोगों से कम और बुरे लोगों से ज्यादा है। इसके कारण से परिवार की परेशानी बढ़ गई है। हमें लग रहा है कि यह गलत काम करने लगा है और इसकी वजह से हमारी परेशानी बढ़ गई है। इसने खुद को मारने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की जानकारी के बाद डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद कांटी थाना प्रभारी सुधाकर पांडे, काजी मोहम्मदपुर थानेदार रवि कुमार गुप्ता सहित कई पुलिस और जांच टीम अस्पताल पहुंचीं। फिर इस मामले में कई घंटे तक पूछताछ की।


पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि विवेक उर्फ सोनू कांटी थानाक्षेत्र का रहने वाला है। इसके ऊपर एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कि लूट, डकैती, छिनैती और हथियार के बल पर राहगीरों को निशाना सहित कई मामले दर्ज हैं। अभी बयान दर्ज किया जा रहा है। इस घटना के कारण की जांच-पड़ताल भी की जा रही है। यही नहीं इसके साथ ही परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना में इस्तेमाल हथियार गायब हैं। पुलिस आसपास में लगे हुए CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed