फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Fearless thief absconds with goods worth Rs 4 lakh from bank employee's house

Bihar: बेखौफ चोरों ने बैंक कर्मी के घर को बनाया निशाना, 4 लाख का समान लेकर हुए फरार; थाने से कुछ दूरी की घटना

Sat, 10 Feb 2024 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 10 Feb 2024 02:46 PM IST
सार

Muzaffarpur Hindi News: काजी मोहम्मदपुर थाना के प्रभारी मनोज कुमार साह ने बताया कि एक बैंक कर्मी के घर में घुसकर चोरी किए जाने की शिकायत दी गई है। मामले का सत्यापन कराया जा रहा है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से चोरों की पहचान की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Fearless thief absconds with goods worth Rs 4 lakh from bank employee's house
घर में चोरी के बाद के दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों ने बैंक कर्मी के घर से कीमती सामान और ज्वेलरी की चोरी कर ली। यह घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक के पास मुख्य सड़क मार्ग जिला उत्पाद विभाग के कार्यालय के पास की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि करीब तीन से चार लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है। गौरतलब है कि जिला उत्पात विभाग का थाना घर के समाने है, जबकि काजी मोहम्मदपुर थाना महज चंद कदम की दूरी पर है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बैंक कर्मी सुनील कुमार रजक बतौर बैंक कर्मी बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत हैं। वह अपना नया घर बना रहे हैं और धीरे-धीरे शिफ्ट हो रहे हैं। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर सुनील की पत्नी और बेटी की ज्वेलरी के साथ ही नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान पूरे घर में चोरों ने सामान को बिखेर दिया। बताया जा रहा है कि यह चोरी थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरे घर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। घर की सीढ़ी से लेकर हर कमरे में घुसकर चोर ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पीड़ित ने थाने से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
पूरे मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना के प्रभारी मनोज कुमार साह ने बताया कि एक बैंक कर्मी के घर में घुसकर चोरी किए जाने की शिकायत दी गई है। मामले का सत्यापन कराया जा रहा है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से चोरों की पहचान की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed