फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Drunk son put pistol to his father's temple, when he did not get money, he broke his head

Bihar Crime: नशेड़ी बेटे ने पिता की कनपटी से सटा दी पिस्तौल, पैसे नहीं मिले तो बट से मारकर सिर फोड़ा; FIR दर्ज

Fri, 17 May 2024 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 May 2024 07:05 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक सनकी नशेड़ी बेटे ने अपने ही पिता की कनपटी पर पिस्तौल सटा दी, फिर बट से मारकर घायल कर दिया। यही नहीं उसने पूरी रात अपने बूढ़े माता-पिता को घर में बांधकर कैद में रखा था। जानें पूरा मामला...।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur: Drunk son put pistol to his father's temple, when he did not get money, he broke his head
एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग दंपति को इलाज के भर्ती कराया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर में नशेड़ी बेटे ने सेवानिवृत्त पिता को पेंशन से मिलने वाले रुपये लेने के लिए उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी। जब रुपये नहीं मिले तो पिस्तौल के बट से मारकर सिर फोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट भी किया और छह घंटे तक घर में कैद रखा। मौका देखकर किसी तरह बाथरूम के पीछे से पिता निकल अहियापुर थाने पहुंचा। उसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर मां को आजाद कराया। इस घटना को लेकर बुजुर्ग पिता शंकर महतो के बयान पर अहियापुर थाने में आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसके बाद अहियापुर थाना पुलिस उक्त आरोपी निर्दयी बेटे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 
पीड़ित बुजुर्ग पिता शंकर महतो ने पुलिस को बताया कि घर में अपनी पत्नी के भाई के साथ बैठकर बात कर रहे थे। उसी दौरान उसका बेटा अमर महतो नशे में धुत होकर पहुंचा। उसके बाद वह मुझ पर पिस्तौल तान कर पेंशन के रुपये मांगने लगा। इस दौरान वह गंदी-गंदी गालियां देने लगा। जब उन्होंने ने इसका विरोध किया तो उसने पिस्तौल के बट से सिर पर मारा और दांत से अंगूठा काटकर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद फर्श पर पटक कर लात से मारा। जब अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया तो वह उनके साथ भी दुर्व्यवहार करने लगा।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसने पेंशन के कागजात और जमीन के कागजात फाड़ दिए। उसके बाद हम बुजुर्ग माता-पिता को उसने घर में बंद कर दिया था और रात भर घर में कैद रखा। उसके बाद सुबह को किसी तरह हम (शंकर महतो) घर से निकलकर अहियापुर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने बुजुर्ग दंपति को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पूरे मामले में अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में एक शिकायत मिली है कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बेटा अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed