{"_id":"66a35447a6faf0453b05ec01","slug":"muzaffarpur-criminals-shot-mutton-trader-returning-after-closing-his-shop-attempt-to-murder-over-transaction-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दुकान बंद कर लौट रहे मटन कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, लेनदेन को लेकर हत्या की कोशिश करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दुकान बंद कर लौट रहे मटन कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, लेनदेन को लेकर हत्या की कोशिश करने की आशंका
Fri, 26 Jul 2024 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:16 PM IST
सार
Muzaffarpur News: सकरा थाना के SHO राजू कुमार पाल ने बताया कि एक को गोली लगने की जानकारी अस्पताल में भर्ती होने के बाद मिली है। प्रथम दृष्ट्या मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मौके से गोली का कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मटन कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर के ढोली सकरा बाजार में देर रात मटन दुकान को बंद कर घर लौट रहे मटन कारोबारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए युवक को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। हालांकि आपसी लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने आशंका जताई जा रही है। यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक एनएच-28 के पास की बताई गई है। घायल की पहचान 30 वर्षीय राजू कुरैशी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मटन कारोबारी राजू कुरैशी देर शाम को बाजार से अपनी दुकान को बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सबहा चौक के पास आपसी विवाद को देख मामले को सुलझाने के लिए राजू मौके पर रुका। तभी अज्ञात लोगों ने उसको गोली मारकर घायल कर दिया और मौके पर से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन और अन्य परिचित ने घायल राजू कुरैशी उर्फ निजामुद्दीन को आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
घायल राजू कुरैशी के भाई मो. फैयाज ने बताया कि मटन दुकान को बंद कर घर लौटने के दौरान मेरे भाई को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। इस मामले की जानकारी कुछ परिचित के द्वारा दी गई, जिसके बाद हम लोग उसे लेकर अस्पताल आए हैं। अभी इलाज कराया जा रहा है। अभी तक हमारा किसी से कोई भी विवाद नहीं है। वहीं, घायल मो. राजू कुरैशी उर्फ निजामुद्दीन ने बताया कि दुकान को बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग विवाद कर रहे थे। इसी बीच बीच-बचाव करने के दौरान कुछ लोग में से एक ने गोली मार दी। उसके बाद मैं वहीं गिर गया। मेरे परिजन को जानकारी मिली तो वे मुझे अस्पताल में भर्ती कराने लाए।
विज्ञापन
इधर, घटना को सकरा थाना के SHO राजू कुमार पाल ने बताया कि एक को गोली लगने की जानकारी अस्पताल में भर्ती होने के बाद मिली है। प्रथम दृष्ट्या मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मौके से गोली का कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। पूर्व के लेनदेन की बात सामने आई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घायल मरीज का बयान लिया जा रहा है।