{"_id":"66fe6834694938ed190e27af","slug":"muzaffarpur-body-of-young-man-who-went-to-send-off-his-wife-was-found-hanging-from-tree-married-six-months-ago-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur News: पत्नी की विदाई कराने गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, छह महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur News: पत्नी की विदाई कराने गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, छह महीने पहले हुई थी शादी
Thu, 03 Oct 2024 03:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:17 PM IST
सार
पत्नी की विदाई कराने गए युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में बंदरा प्रखंड एरिया के हत्था थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी की विदाई करवाने उसके मायके गया हुआ था। जानकारी लगने के बाद मौके पर ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले में पूसा थाना एरिया निवासी राजीव उर्फ दीपक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आम के पेड़ में फंदे से लटका एक युवक का शव मिलने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली। उसके बाद से मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर हत्था थाना की पुलिस पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक अपने ससुराल महेशपुर में पत्नी की विदाई कराने के लिए बुधवार शाम को पहुंचा था। लेकिन गुरुवार को पेड़ से लटका युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के जगदीशपुर निवासी हरिश्चंद्र साह के पुत्र राजीव कुमार उर्फ दीपक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी और अपनी पत्नी की विदाई करवाने के लिए आया हुआ था। मृतक के मौसी पटसारा निवासी सुमित्रा देवी ने बताया है कि राजीव की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी की विदाई कराने आया था। आज हम लोगों को जानकारी मिली है कि उसकी मौत हो गई है। राजीव गंभीर किस्म का इंसान था और इसके द्वारा आत्महत्या की बात हमारे समझ से परे है।
मामले में हत्था थाना के एसएचओ शशिरंजन कुमार ने बताया कि एक युवक का संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। प्रथम दृष्टआ मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजन का बयान लिया जा रहा है, आगे की कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक अपने ससुराल में एक दिन पूर्व ही आया हुआ था।