फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : traceless young dead body found among tree police investigate

Bihar: मुजफ्फरपुर में लापता युवक का पेड़ से लटका शव बरामद, इलाके में सनसनी; छह दिन से गायब था आशुतोष

Fri, 13 Feb 2026 07:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 07:24 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता 21 वर्षीय युवक आशुतोष कुमार पासवान का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल टीम संग जांच शुरू की।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : traceless young dead body found among tree police investigate
गायब युवक का पेड़ से लटका शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में छह दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे पेड़ से लटका शव देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 21 वर्षीय आशुतोष कुमार पासवान, निवासी गरीबा गांव, के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार आशुतोष 6 फरवरी से लापता था। गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी और परिवार अपने स्तर पर भी उसकी तलाश कर रहा था। लापता होने के तीन दिन बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया था।
विज्ञापन


शनिवार को घर से कुछ दूरी पर पेड़ से उसका शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: जमुई में 14-15 फरवरी को ‘माटी का बल दंगल’, उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन; श्रेयसी सिंह भी रहेंगी

मामले में एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि युवक कई दिनों से लापता था और उसकी तलाश की जा रही थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed