फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :swami abhishek maharaj reached will perform three day mahayagya

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, कलश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 15 Jul 2025 08:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2025 08:41 PM IST
सार

Bihar: इस महायज्ञ की विशेषता यह है कि इसमें केवल महिलाएं और कन्याएं ही भाग लेंगी। प्रतिदिन एक साथ 1100 महिलाएं यज्ञ में आहुतियां देंगी। इसके लिए कई टन कुमकुम मंगाया गया है। आयोजन में कोई प्रवचन नहीं होगा, केवल शक्ति उपासना होगी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :swami abhishek maharaj reached will perform three day mahayagya
मुजफ्फरपुर पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार में सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा व जागरण के उद्देश्य से भगवती राजराजेश्वरी ललिता त्रिपुरसुन्दरी के परम भक्त स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। वे यहां तीन दिवसीय श्रीविद्या त्रिकोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ के आयोजन के लिए आए हैं, जिसमें दक्षिण भारत से आए एक दर्जन से अधिक विद्वान पुरोहित भी शामिल हैं। महायज्ञ का आयोजन बुधवार से मुजफ्फरपुर के खादी भंडार प्रांगण में शुरू होगा। आयोजन से पूर्व मंगलवार शाम को कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस महायज्ञ की विशेषता यह है कि इसमें केवल महिलाएं और कन्याएं ही भाग लेंगी। प्रतिदिन एक साथ 1100 महिलाएं यज्ञ में आहुतियां देंगी। इसके लिए कई टन कुमकुम मंगाया गया है। आयोजन में कोई प्रवचन नहीं होगा, केवल शक्ति उपासना होगी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज उत्तर बिहार में पहली बार इस प्रकार का महायज्ञ करवा रहे हैं। इससे पहले वे पटना और गया में इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करवा चुके हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में लोको पायलट परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, तकनीकी खराबी से भड़के परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

सावन माह में हो रहा यह शक्ति उपासना महायज्ञ राष्ट्र चेतना को जागृत करने और सनातन संस्कृति की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। आयोजकों के अनुसार, यह न केवल आध्यात्मिक जागरण का माध्यम बनेगा, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा और भारत को ‘शक्ति राष्ट्र’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और आस्था देखी जा रही है। शोभायात्रा में पूरे मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। अब श्रद्धालु स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज के सान्निध्य में शुरू होने वाले महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने को उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed