फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: student going to class die due to snake bite today police investigate

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पढ़ाई करने जा रहे छात्र को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; परिजन हुए बेसुध

Fri, 12 Sep 2025 06:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Sep 2025 06:30 PM IST
सार

Bihar News; परिजनों ने बताया कि लक्की रोजाना की तरह पढ़ाई के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक चीखने की आवाज आई। दौड़कर देखने पर पता चला कि उसे जहरीले सांप ने डस लिया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: student going to class die due to snake bite today police investigate
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बिशुनपुर पट्टी गांव में शुक्रवार को सांप के डंसने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी वीरेश राउत के पुत्र लक्की कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि लक्की रोजाना की तरह पढ़ाई के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक चीखने की आवाज आई। दौड़कर देखने पर पता चला कि उसे जहरीले सांप ने डस लिया है। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे साहेबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढे़ं; 'पटना एयरपोर्ट का नाम वीर कुंवर सिंह के नाम पर हो', शिवहर की रैली में महिपाल मकराना ने उठाई जोरदार मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साहेबगंज थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार राम ने बताया कि परिजनों के अनुसार बच्चे की मौत सांप काटने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। गांव में इस घटना से मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed