फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news devotees gathered to perform Jalabhishek at baba bhaironath mahadev on shivratri

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर्व पर फूटा आस्था का जनसैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 26 Feb 2025 02:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 02:14 PM IST
सार

Baba Bhairavnath Mahadev Temple: बाबा भैरवनाथ महादेव मंदिर में दर्शन पूजन को लेकर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के दर्शन और पूजन करने के लिए अहलेसुबह से भक्त उमड़ पड़े। हर-हर महादेव के नारे से बाबा की नगरी गूंज उठी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news devotees gathered to perform Jalabhishek at baba bhaironath mahadev on shivratri
जलाभिषेक करने को लेकर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड में स्थित सुप्रसिद्ध बाबा भैरवनाथ महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहलेसुबह से उमड़ी भीड़ दिन के 12 बजे तक जारी रहा है। मंदिर में बाबा के दर्शन से लेकर पूजन करने को लेकर के भक्त खूब उत्साह में दिख रहे हैं और बाबा के भक्ति में लीन नजर आए हैं।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि का पर पूरे देश में बड़ी धूमधाम उत्साह और श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर के अलग-अलग जगह पर शिवालयों में भी जहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में स्थित बाबा भैरवनाथ महादेव मंदिर में भी आस्था का जनसैलाब फुट पड़ा है। मंदिर का कोना-कोना श्रद्धालु भक्तों से पट गया है और वहीं हर तरफ बाबा भोलेनाथ हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए भक्त मंदिरों में आ रहे हैं और अपना आस्था बाबा को समर्पित कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन के द्वारा भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर खास तैयारी किया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि अति प्राचीन बाबा भैरवनाथ महादेव मंदिर एक ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर में शुमार है। भक्तों के बीच कोई बदमाश और सामाजिक तत्व या उपद्रवी तत्व प्रवेश न हो इसको लेकर के पूरे मंदिर की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। प्रशासन की टीम भी इस दौरान मुस्तैद होकर भक्तों को जलाभिषेक करवा रही है। प्रवेश मार्ग से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक आने वाले सभी भक्तों को कतारबद्ध करवा करके मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी ने बताया, सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा हुआ है। इस मंदिर में आसपास के जिले के भक्त का आना होता है और यहां पर आकर अपनी आस्था समर्पित करते हैं। यह मंदिर मनोकामना मंदिर है और यहां पर बाबा का दर्शन, पूजन और जलाभिषेक करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति हो जाती है और इसके लिए दूर दराज से भक्त आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed