फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :consignment of liquor found in farmer urea fertilizer liquor police investigate

Bihar: किसान की यूरिया खाद में छिपाकर शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 09:03 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jan 2026 09:03 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वैन को रोककर जांच की। जांच में यूरिया की खाद के नीचे छिपाकर अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :consignment of liquor found in farmer urea fertilizer liquor police investigate
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में किसानों के यूरिया की आड़ में अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाने की कोशिश का भंडाफोड़ हुआ है। मनियारी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान नंबर की एक पिकअप वैन को पकड़ा और उसमें छिपाकर रखी गई शराब बरामद की। इस मामले में राजस्थान का एक चालक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शराब की खेप महुआ थाना क्षेत्र में सप्लाई करने की तैयारी थी।

विज्ञापन


मनियारी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर अवैध शराब की खेप को छिपाकर मुजफ्फरपुर से वैशाली जिले के महुआ की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान एक पिकअप वैन को रोककर जांच की गई, जिसमें शराब के साथ-साथ यूरिया की खाद की खेप भी लदी हुई मिली।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यूरिया की खाद के नीचे शराब को छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके पर ही पिकअप वैन को जब्त कर लिया और भारी मात्रा में शराब बरामद की। इस कार्रवाई में राजस्थान के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलटीएफ के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने कहा कि मौके से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब की मात्रा की गिनती की जा रही है और सप्लायर की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

पढ़ें- Crime: जज ने ही रची थी अपनी पत्नी की हत्या की साजिश! दो लाख की दी गई सुपारी; भाइयों और पार्षद ने किया यह काम

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए छानबीन जारी है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य संगठित तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed