फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur New Landmark CM Samrat Choudhary Inaugurates 213-Crore Sikandarpur Lake Front Marine Drive

Bihar: मुजफ्फरपुर को मिली 213 करोड़ की सौगात, CM सम्राट ने किया सिकंदरपुर लेक फ्रंट मरीन ड्राइव का उद्घाटन

Sun, 12 Jul 2026 09:19 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 09:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर लेक फ्रंट मरीन ड्राइव का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। 213 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में बोटिंग, फूड कोर्ट, फूड पार्क समेत कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। लंबे समय से इसका इंतजार किया जा रहा था।

विज्ञापन
Muzaffarpur New Landmark CM Samrat Choudhary Inaugurates 213-Crore Sikandarpur Lake Front Marine Drive
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर को दी सौगात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर शहरवासियों का लंबे समय से इंतजार आखिरकार रविवार को खत्म हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सिकंदरपुर स्थित अत्याधुनिक लेक फ्रंट मरीन ड्राइव का लोकार्पण कर इसे आम लोगों को समर्पित कर दिया। करीब 213 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना के शुरू होने के साथ ही अब शहर के लोगों को पर्यटन, मनोरंजन और आधुनिक शहरी सुविधाओं का नया केंद्र मिल गया है। मुख्यमंत्री रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:40 बजे सिकंदरपुर लेक फ्रंट मरीन ड्राइव पहुंचे। उन्होंने विधिवत उद्घाटन के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जनता के लिए खोल दिया।
विज्ञापन




इन जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद रमा देवी, सदर विधायक रंजन कुमार, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल सहनी, महापौर निर्मला साहू, उपमहापौर डॉ. मोनालिसा सहित एनडीए के कई जनप्रतिनिधि, मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोटिंग से लेकर फूड कोर्ट तक मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
सिकंदरपुर लेक फ्रंट मरीन ड्राइव परियोजना को आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां लेक-1, लेक-2 और लेक-3 को विकसित किया गया है। लोगों के मनोरंजन और पर्यटन को ध्यान में रखते हुए बोटिंग, फूड कोर्ट, फूड पार्क, आकर्षक वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे इंतजार के बाद मिली सौगात
शहरवासी लंबे समय से इस परियोजना के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब इसके उद्घाटन के साथ ही मुजफ्फरपुर को एक नया पर्यटन स्थल और आधुनिक सार्वजनिक स्थान मिल गया है, जहां लोग परिवार और मित्रों के साथ समय बिता सकेंगे।


ये भी पढ़ें-  Bihar Weather: पूरे बिहार में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहे, जिससे उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed