फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : blinkit delivary boy died in drains under construction family says murder

Bihar News: डिलीवरी बॉय की निर्माणाधीन नाले में गिरने से मौत, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर हत्या के लगे गंभीर आरोप

Sun, 18 Jan 2026 06:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 06:58 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले में गिरने से डेलिवरी बॉय गौरव कुमार (30) की मौत हो गई। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : blinkit delivary boy died in drains under construction family says murder
मृतक डिलीवरी बॉय का फाइल फोटो।

विस्तार

मुजफ्फरपुर में डिलीवरी बॉय की निर्माणाधीन नाले में गिरने से मौत,कंस्ट्रक्शन कंपनी पर हत्या के लगे गंभीर आरोप। परिजनों में आक्रोश।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन नाले में डिलीवरी बॉय गौरव कुमार (30) के गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हैं। मृतक गौरव कुमार अहियापुर थाना क्षेत्र का निवासी था और देश की प्रसिद्ध ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट में कार्य करता था।

ये भी पढ़ें- Bihar News: शराब तस्करों का बढ़ रहा आतंक, उत्पाद पुलिस पर पथराव; दो होमगार्ड घायल अब 25 आरोपियों पर FIR दर्ज

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गौरव बाइक से डिलीवरी के दौरान नाले में गिर गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नाले का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया था और इसमें सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे और हेलमेट नाले में लोहे के सरिया में फंस गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना के रूप में प्रतीत हो रहा'
अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना के रूप में प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट किया जाएगा और परिजन की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डिलीवरी बॉय की मौत

डिलीवरी बॉय की मौत मामले की जांच जारी।

डिलीवरी बॉय की मौत

डिलीवरी बॉय की मौत। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed