{"_id":"65ba497794b8d9e2910518c6","slug":"muzaffarpur-a-person-jumped-from-bridge-of-budhi-gandak-river-there-was-chaos-on-spot-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एक शख्स ने बूढ़ी गंडक नदी के पुल से लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एक शख्स ने बूढ़ी गंडक नदी के पुल से लगाई छलांग, मौके पर मची अफरा-तफरी; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 31 Jan 2024 06:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 Jan 2024 06:52 PM IST
सार
Muzaffarpur Hindi News: मुजफ्फरपुर में एक शख्स बूढ़ी गंडक नदी के पुल से नीचे कूद गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर स्थित बूढ़ी गंडक नदी के पुल से एक शख्स नीचे कूद गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग नदी के पास पहुंचे। घटना बुधवार सुबह नौ बजे की बताई गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्थानीय गोताखोर द्वारा करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शख्स को नदी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नदी में कूदने वाले शख्स की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर अहियापुर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। नदी में कूदने वाले शख्स की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन