Muzaffarpur: अग्निवीर बनने के लिए समस्तीपुर के 750 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, पहले ही दिन दिखाया खूब दमखम
Bihar: अग्निवीर बनने के लिए समस्तीपुर के 750 अभ्यर्थियों ने जमकर पसीना बहाया। रैली स्थल पर अधिक गर्मी होने के कारण अभ्यर्थियों के लिए दौड़ सुबह लगभग 4:00 बजे शुरू हुई है, जिसमें समस्तीपुर जिले के करीब 750 जांबाज युवाओं ने अपने पूरे जोश और जुनून के साथ भारतीय सेना में शामिल होने के लिये शरीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को सेना बहाली के पहले दिन ARO मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित सेना भर्ती रैली के अंतर्गत आने वाले समस्तीपुर जिले के अभ्यर्थी अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि लगभग 3 बजे भर्ती रैली का आगाज हुआ और लगभग शाम 6 बजे से ही अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचने लगे थे। जहां सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर के द्वारा जिला प्रशासन की मदद से ही सभी अभ्यर्थियों के विश्राम की उचित व्यवस्था की गई है। लगभग 1:00 बजे मार्शलिंग एरिया में आगमन के पश्चात अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड एवं अन्य जरूरी दस्तवजों को जांचा गया।
अभ्यर्थियों को सेना के प्रतिनिधियों द्वारा भर्ती प्रक्रिया की पूर्ण रूपरेखा से अवगत करवाया गया। इसके तहत बताया गया कि मार्शलिंग एरिया के बाद बैचिंग एरिया में अलग अलग बैच बनाये जाते है और उसके बाद अभ्यर्थी 1.6 KM दौड़ में हिस्सा लेते हैं। दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधर पर उनकी शरीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। इस दौड़ मे सफल होने वाले अभ्यर्थियों को बीम तथा जिग-जैग बैलेंस, 09 फुट गड्डे को पार करना होता है। इस प्रक्रिया के पश्चात अभ्यर्थियों के शारिरिक मापदंडों का मूल्यांकन व दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाती है। मेडिकल जांच में सफल उम्मीदवारों का अंतिम मेरिट के आधार पर सेना में चयन होता है।
इस दौरान में क्षेत्रीय भर्ती मुख्यायल दानापुर के भर्ती उपमहानिदेशक ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग सेना मैडल भी आज भर्ती रैली के पहले दिन रैली स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सेना बहाली की सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया एवं रैली स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।