फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari: Student expelled from MS college for making reel during exam, invigilator removed from exam work

Bihar News: MS कॉलेज में परीक्षा के दौरान रील बनाने पर छात्रा निष्कासित, वीक्षक परीक्षा कार्य से हुआ बाहर

Sat, 07 Sep 2024 02:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Sep 2024 02:17 PM IST
सार

Motihari News: प्राचार्य मृगेंद्र कुमार ने कहा कि मुंशी सिंह महाविद्यालय का बड़ा नाम है। लेकिन शालू कुमारी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिससे कॉलेज की काफी किरकिरी हुई है। कॉलेज प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Motihari: Student expelled from MS college for making reel during exam, invigilator removed from exam work
रील वायरल होने पर छात्रा पर हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के प्रतिष्ठित एमएस कॉलेज के परीक्षा हॉल में एक छात्रा ने रील बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह मामला बीए पार्ट थ्री की परीक्षा का है। परीक्षा के दौरान उड़ी नियमों की धज्जी से एमएस कॉलेज की भारी किरकिरी हुई है। महाविद्यालय प्रशासन को मामला जब संज्ञान में आया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


उक्त छात्रा की पहचान शालू कुमारी के रूप में की गई है। उसने परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा संचालन में तैनात वीक्षक की उपस्थिति में ही खुशी का इजहार करने वाली एक रील बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उक्त छात्रा का यह कृत्य खुद उसके और वीक्षक के लिए महंगा साबित हुआ। घटना सामने आने के बाद उक्त छात्रा को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही वीक्षक को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। परीक्षा के दौरान बनाई गई रील वायरल होने से बिहार विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने महाविद्यालय मुंशी सिंह कॉलेज की जमकर किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन




इसे लेकर प्राचार्य ने कई अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करने का आदेश दिया है। मुंशी सिंह कॉलेज के प्राचार्य मृगेंद्र कुमार ने इसको लेकर खुद खेद जताया है। उन्होंने कहा कि मुंशी सिंह महाविद्यालय का बड़ा नाम है। लेकिन शालू कुमारी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिससे कॉलेज की काफी किरकिरी हुई है। कॉलेज प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed