फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari: Police vehicle chasing a liquor smuggler crashes; Chowkidar died, officer and constable injured

Bihar: मोतिहारी में शराब तस्कर का पीछा कर रही पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त; चौकीदार की मौत, अधिकारी-सिपाही घायल

Sun, 18 Aug 2024 05:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Aug 2024 05:25 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में शराब तस्कर का पीछा कर रही पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चौकीदार की मौत हो गई, जबकि अधिकारी और सिपाही घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Motihari: Police vehicle chasing a liquor smuggler crashes; Chowkidar died, officer and constable injured
पुलिस की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में शराब तस्कर का पीछा करने में लगी पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में महमदपुर थाने की गाड़ी पर सवार चौकीदार की मौत हो गई। जबकि अधिकारी और सिपाही घायल हो गए। यह घटना डुमरिया घाट थानाक्षेत्र के बड़हरवा के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी जिले के डुमरिया घाट थानाक्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां पुलिस का वाहन पलटने से चौकीदार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एनएच–27 पर बड़हरवाखुर्द गांव के पास रविवार को गोपालगंज जिले के महमदपुर थाने का निजी वाहन एक संदिग्ध वाहन (शराब तस्कर) का पीछा करते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर पलट गया। इस हादसे में एक चौकीदार की मौत इलाज के लिए गोपालगंज अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। वहीं, तीन घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतक चौकीदार की पहचान गोपालगंज जिले के बांस घाट मसूरिया गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। वहीं, घायलों में एसआई मोहन कुमार निराला, चौकीदार बजरंग प्रसाद यादव और अखिलेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संदिग्ध वाहन को खदेड़ने के दौरान महमदपुर थाना पुलिस डुमरियाघाट क्षेत्र में आ गई थी। घटना के बाद पुलिस अधिकारी का पिस्तौल गायब हो गई, जिसकी खोज जारी है। मौके पर गोपालगंज सदर टू डीएसपी समेत गोपालगंज जिले के कई थानों की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed