{"_id":"6682bc52a2db2673c3005ce2","slug":"motihari-news-in-a-janeu-ceremony-mukhiya-climbed-on-stage-and-fired-bullets-for-joy-video-went-viral-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में एक जनेऊ कार्यक्रम में मुखिया ने मंच पर चढ़कर की हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में एक जनेऊ कार्यक्रम में मुखिया ने मंच पर चढ़कर की हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
Mon, 01 Jul 2024 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:55 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी से एक फिर हर्ष फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना एक जनेऊ कार्यक्रम की है, जहां मुखिया अपनी दबंगई दिखाने के लिए मंच पर चढ़कर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
मोतिहारी में फिर हुई हर्ष फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर की है, जहां एक जनेऊ समारोह में जमकर फायरिंग हुई। इस घटना का एक वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक पंचरुखा पश्चिमी के मुखिया मंच पर चढ़कर अपनी राइफल से फायरिंग करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उक्त मुखिया गांव के ही एक जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां वह अपनी दबंगई दिखाने से खुद को रोक नहीं सके और मंच पर चढ़ कर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मोतिहारी में हर्ष फायरिंग में कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने उन मामलों में कार्रवाई करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपियों को जेल भी भेजा है। कई के लाइसेंस भी रद्द किए जा चुके हैं। बावजूद इसके मोतिहारी में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन