फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: female constable made serious allegations against Major, female DSP will investigate case

Bihar News: मोतिहारी में महिला सिपाही ने मेजर के ऊपर लगाए गंभीर आरोप, महिला डीएसपी करेंगी मामले की जांच

Sun, 21 Jul 2024 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jul 2024 05:49 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज कराने आई महिला सिपाही ने बताया कि उसका वेतन भी 2021 से बंद है। इसको लेकर कल पुलिस लाइन के मेजर का फोन आया था, जिसमें उन्होंने हमें पुलिस लाइन बुलाया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Motihari News: female constable made serious allegations against Major, female DSP will investigate case
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से सामने आएगी हकीकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में एक महिला सिपाही ने अपने ही डिपार्टमेंट के डीएसपी पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला सिपाही पूनम कुमारी ने आरोप लगाया कि मोतिहारी के पुलिस लाइन में उसकी पिटाई की गई है, जिससे वह जख्मी हो गई है। महिला सिपाही ने पुलिस लाइन के मेजर सहित अन्य पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज कराने आई महिला सिपाही के अनुसार उसका वेतन भी 2021 से बंद है। इसको लेकर कल पुलिस लाइन के मेजर का फोन आया था, जिसमें उन्होंने हमें पुलिस लाइन बुलाया। वहीं, पुलिस लाइन में मेजर के पास मौजूद सिपाही समेत सभी ने मेरे ऊपर लात-घूंसों से हमला कर दिया। महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि मेजर समेत सबने मिलकर जान से मारने की साजिश की थी। और बाद में बोलते कि महिला सिपाही ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन


बहरहाल, महिला सिपाही के आरोप को लेकर नगर थाने में एक सनहा दर्ज हुआ है। महिला सिपाही के पिटाई मामले को लेकर एसपी ने महिला डीएसपी को जांच करने का जिम्मा दिया है। वहीं, पुलिस लाइन के मेजर ने बताया कि महिला सिपाही का वेतन जारी हो चुका है। महिला सिपाही ड्यूटी नहीं करना चाहती है और हमेशा ऊल-जलूल के आरोप लगाती रहती है। घटना की सच्चाई पुलिस लाइन के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed