{"_id":"669cfcb47018e9a6a60dc732","slug":"motihari-news-female-constable-made-serious-allegations-against-major-female-dsp-will-investigate-case-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में महिला सिपाही ने मेजर के ऊपर लगाए गंभीर आरोप, महिला डीएसपी करेंगी मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में महिला सिपाही ने मेजर के ऊपर लगाए गंभीर आरोप, महिला डीएसपी करेंगी मामले की जांच
Sun, 21 Jul 2024 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:49 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज कराने आई महिला सिपाही ने बताया कि उसका वेतन भी 2021 से बंद है। इसको लेकर कल पुलिस लाइन के मेजर का फोन आया था, जिसमें उन्होंने हमें पुलिस लाइन बुलाया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से सामने आएगी हकीकत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में एक महिला सिपाही ने अपने ही डिपार्टमेंट के डीएसपी पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला सिपाही पूनम कुमारी ने आरोप लगाया कि मोतिहारी के पुलिस लाइन में उसकी पिटाई की गई है, जिससे वह जख्मी हो गई है। महिला सिपाही ने पुलिस लाइन के मेजर सहित अन्य पर पिटाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज कराने आई महिला सिपाही के अनुसार उसका वेतन भी 2021 से बंद है। इसको लेकर कल पुलिस लाइन के मेजर का फोन आया था, जिसमें उन्होंने हमें पुलिस लाइन बुलाया। वहीं, पुलिस लाइन में मेजर के पास मौजूद सिपाही समेत सभी ने मेरे ऊपर लात-घूंसों से हमला कर दिया। महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि मेजर समेत सबने मिलकर जान से मारने की साजिश की थी। और बाद में बोलते कि महिला सिपाही ने खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
बहरहाल, महिला सिपाही के आरोप को लेकर नगर थाने में एक सनहा दर्ज हुआ है। महिला सिपाही के पिटाई मामले को लेकर एसपी ने महिला डीएसपी को जांच करने का जिम्मा दिया है। वहीं, पुलिस लाइन के मेजर ने बताया कि महिला सिपाही का वेतन जारी हो चुका है। महिला सिपाही ड्यूटी नहीं करना चाहती है और हमेशा ऊल-जलूल के आरोप लगाती रहती है। घटना की सच्चाई पुलिस लाइन के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन