फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari: Hindustan Unilever agency operator shot and robbed, two main accused arrested from Saharsa

Bihar Crime: हिंदुस्तान यूनिलीवर एजेंसी संचालक से गोली मारकर लूट मामला, मुख्य आरोपी सहरसा से गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2024 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Jul 2024 05:41 PM IST
सार

Motihari Crime: डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रसिद्ध व्यवसायी सुजीत जायसवाल की गोली मारकर हत्या की कोशिश किए जाने के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने सहरसा से गिरफ्तार किया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Motihari: Hindustan Unilever agency operator shot and robbed, two main accused arrested from Saharsa
घटना के दिन की तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोतिहारी के घोड़ासहन में हिंदुस्तान यूनिलीवर एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या की कोशिश करने और लूटपाट करने के मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों को सहरसा से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, प्रसिद्ध व्यवसायी सुजीत जायसवाल को गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। साथ ही करीब साढ़े तीन लाख रुपये भी लूट लिए गए थे।

विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि शहर के अहमद नगर के पास सीमावर्ती क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी सुजीत जायसवाल की गोली मारकर हत्या की कोशिश किए जाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नितेश यादव और राहुल यादव को पुलिस ने सहरसा से गिरफ्तार किया है। नितेश यादव जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गांव का निवासी है। वहीं, राहुल यादव ढाका थाना क्षेत्र के विशंभरपुर का निवासी है, जो झरौखर थाना क्षेत्र के बरौखर गांव में रहता था। दोनों अपराधियों से आवश्यक पूछताछ की चल रही है। वहीं, इस कांड में शामिल अन्य युवकों को भी पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। कई संदिग्ध युवकों को पुलिस ने अभी भी रडार पर रखा है। सूत्रों की मानें तो इस घटना में एक जन प्रतिनिधि द्वारा अपराधियों को संरक्षण प्राप्त होने की बात सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस कई बिंदु पर गहन जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घोड़ासहन में बीते 12 जून को देर शाम एक व्यवसायी को अपराधियों ने भरे बाजार में गोली मार दी। साथ ही पैसों से भरा बैग छीन कर मौके से फरार हो गए। व्यवसायी को उस वक्त गोली मारी गई जिस समय वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के अहमद नगर के पास घटी थी। बाद में घायल व्यवसायी की पहचान घोड़ासहन के शंभू जायसवाल के बेटे सुजीत जायसवाल (27) के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि सुजीत की घोड़ासहन में अपनी दुकान है। दुकान बंद कर वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच दुकान से महज 200 मीटर की दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। इस दौरान सुजीत को एक गोली बांह में और दूसरी पेट में लगी। गोली लगने के बाद सुजीत वहीं पर गिर गए। इसके बाद अपराधी बाइक से उतर कर दिन भर की बिक्री के करीब तीन लाख रुपये जिस बैग में थे, वह लेकर फरार हो गए। दो अपराधी पैदल फरार हो गया थे, जबकि एक बाइक लेकर भाग गया।

बाद में अस्पताल में घायल सुजीत ने बताया था कि वह अपनी बाइक से दुकान बंद कर जा रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पहले उसे गोली मारी। फिर करीब तीन लाख रुपये बैग में था उसे लेकर फरार हो गया। भागते समय उसे फिर से एक गोली मारी और फरार हो गए।


वहीं, घटना के बाद सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर और वैज्ञानिक अनुसंधान कर घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि घटना के 20 दिन के बाद भी घायल सुजीत जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, जिनका इलाज पटना स्थित फोर्ड हॉस्पिटल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed