{"_id":"66d1a0b414742c3f0a0d735d","slug":"motihari-crime-branch-arrested-shutter-cutter-who-stole-watches-worth-rs-3-crore-in-delhi-ncr-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: दिल्ली-NCR में करोड़ों की घड़ी चोरी करने वाले शटर कटवा गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने मोतिहारी से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: दिल्ली-NCR में करोड़ों की घड़ी चोरी करने वाले शटर कटवा गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने मोतिहारी से दबोचा
Fri, 30 Aug 2024 04:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:06 PM IST
सार
Motihari News: क्राइम ब्रांच डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि दिल्ली के इंदिरापुरम में 10 अगस्त की रात चादर गिरोह ने घड़ी के शोरूम के आगे चादर तानकर शटर काटा और फिर अंदर घुसकर तीन करोड़ कीमत की 623 घड़ियों की चोरी कर ली थी।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी के घोड़ासहन से क्राइम ब्रांच ने करोड़ों की घड़ियां चोरी करने वाले दो शटर कटवा को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर के इंदिरापुरम में घड़ी के एक शो रूम से 10 अगस्त को तीन करोड़ की घड़ियों की चोरी हुई थी। इसकी जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि मोतिहारी के घोड़ासहन के चादर गिरोह ने उक्त घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
इस मामले का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों घोड़ासहन के बीरता चौक निवासी संतोष कुमार जायसवाल और रोहित कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधियों के पास से 46 लाख रुपये कीमत की 125 घड़ियां भी बरामद कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि संतोष वर्तमान में सेक्टर-63 नोएडा के छिजारसी और रोहित कापसहेड़ा बॉर्डर दिल्ली में किराये के मकान में रह रहा था। अधिकारियों के खुलासे के मुताबिक, शो रूम चोरी की घटना में इस गिरोह के दस अपराधी शामिल थे। क्राइम ब्रांच को अभी मुख्य सरगना की तलाश है, जिसके नेपाल में छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। क्राइम ब्रांच इसको भी गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने चादर गिरोह के सरगना की पहचान नेपाल निवासी सचिन और बिहार के घोड़ासहन निवासी सिराज के रूप में की है। इस गिरोह में घोड़ासहन के जितेंद्र उर्फ जीतन साहनी, रोशन, राहुल पासवान, सीतामढ़ी निवासी जीतन पासवान, नेपाल निवासी प्रमोद और आसामी उर्फ संतोष शामिल हैं। अभी सभी आरोपी भूमिगत बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह में इंडो नेपाल बॉर्डर के समीपवर्ती गांव के अपराधी शामिल हैं। किसी घटना को अंजाम देने के पहले अपराधी उक्त घटनास्थल को बाहर से मोटे कपड़ों से ढक देते हैं और अंदर आसानी से वारदात को अंजाम देकर भूमिगत हो जाते हैं। इनके निशाने पर बड़े शो रूम होते हैं और घटना को अंजाम देने के पहले इनके द्वारा रेकी की जाती है।
क्राइम ब्रांच डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि दिल्ली के इंदिरापुरम में 10 अगस्त की रात इस गिरोह ने घड़ी के शोरूम के आगे चादर तानकर शटर काटा और फिर अंदर घुसकर तीन करोड़ कीमत की 623 घड़ियों की चोरी कर ली थी।
डीसीपी ट्रांस हिंडन के मुताबिक, घटना से पहले आरोपियों ने रेकी की थी। गैंग का सरगना सचिन नेपाली अपने भाई प्रमोद और आसामी उर्फ संतोष के अलावा गिरफ्तार आरोपी संतोष के साथ 20 दिन पहले आया था। नोएडा सेक्टर-63 में किराये पर कमरा लेने के बाद आरोपियों ने शोरूम में रेकी की। चारों बदमाशों ने दिल्ली और नोएडा के भी मोबाइल और ज्वेलरी शोरूम की रेकी थी। लेकिन उन्होंने इंदिरापुरम के शोरूम को निशाना बनाया। सचिन नेपाली तीन लाख रुपये लेकर आया था। रेकी के बाद उसने अपने खर्चें पर पूरे गिरोह को बुला लिया, जिसके बाद कुल दस लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।