{"_id":"660a7d42f701307e6008075f","slug":"more-than-18-houses-burnt-to-ashes-in-massive-fire-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भीषण अगलगी में 18 से अधिक घर जलकर हुए खाक, ग्रामीणों में मची अफरातफरी, शादी से पहले आई आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भीषण अगलगी में 18 से अधिक घर जलकर हुए खाक, ग्रामीणों में मची अफरातफरी, शादी से पहले आई आफत
Mon, 01 Apr 2024 02:54 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:54 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में भीषण आग लगी की घटना में कई घर जलकर खाक हो गए। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बता दें कि जिले के पियर थाना क्षेत्र, सदर थाना क्षेत्र और कुढ़नी थाना क्षेत्र में लगी आग से अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
अगलगी में 18 से अधिक घर जलकर हुए खाक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में भीषण आग लगने की घटना सामने हुई है। पहली घटना जिले के पियर थाना क्षेत्र की बताई गई है, जहां पर के नूनफारा वार्ड महादलित टोला में भीषण अगलगी से दर्जनों घर जलकर खाक हो गए। इस दौरान में कई मवेशी भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
पछुआ हवाओं के कारण लपटें हुई तेज
आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान में घर में रखे हुए शादी के सामग्री सहित कई जरुरी सामान जलकर खाक हो गए हैं। इसके साथ ही दूसरी घटना जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र की बताई गई है, जहां पर आज कई घरों में अचानक आग लगने से कई घर जलकर खाक हो गए। आग ने विकराल रूप तेज पछुआ हवाओं के कारण भी लिया है।
विज्ञापन