फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Madhani Mahotsav MahaKumbh Viral Girl Monalisa stage show in Madhani Mahotsav personalities will also present

Madhani Mahotsav: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा मधानी महोत्सव में करेंगी स्टेज शो, ये शख्सियत भी होंगे शामिल

Sat, 15 Feb 2025 08:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 08:21 PM IST
सार

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ मेले में माला बेचती एक युवती अपनी सुंदरता और नीली आंखों के कारण पूरे देश में वायरल हो गई, नाम है मोनालिसा। इसकी प्रसिद्धि इस कदर बढ़ी कि हिंदी फिल्मों के कई निर्देशक उस तक फिल्म के ऑफर लेकर पहुंच गए। अब इस वायरल गर्ल को लेकर पूर्वी चंपारण से एक खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Madhani Mahotsav MahaKumbh Viral Girl Monalisa stage show in Madhani Mahotsav personalities will also present
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती नेपाल के मौलापुर शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित मधानी महोत्सव होने जा रहा है। इसमें कई भारतीय कलाकार शिरकत करने जा रहे हैं। इस मेले में अपने नीली आंखों के लिए वायरल हुई मोनालिसा भी शामिल होने जा रही है। साथ ही साथ मोनालिसा को अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में निर्देशित करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी पहुंचने वाले हैं। 26 फरवरी को नेपाल के मौलापुर में मोनालिसा स्टेज शो करेगी।

विज्ञापन


इस संबंध में सांसद प्रभु साह ने बताया कि हर साल यह मधानी महोत्सव का आयोजन होता है, जिसमें भारत और नेपाल के लगभग पच्चास लाख से भी अधिक श्रद्धालु भाग लेते हैं। इन श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कई नामी गिरामी कलाकारों को बुलाया जाता है। इसमें अबकी बार भोजपुरी फिल्मों के महानायक सांसद रविकिशन, गायक रितेश पांडेय, वायरल गर्ल मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा के अलावा कई क्षेत्रीय सोशल मीडिया के स्टार को बुलाया गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के रौतहट जिले के मौलापुर नगर पालिका में स्थित पुरातात्विक महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य पूजा का आयोजन होता है। इसमें अबकी बार विशेष पूजा करने के लिए बनारस के प्रसिद्ध काशी मंदिर के पुजारी को बुलाया गया है। ऐतिहासिक जगह होने के कारण भारत के विभिन्न जगहों से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed