फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   In a land dispute, a brother ran over his brother with a vehicle.

Muzaffarpur: जमीनी विवाद में भाई ने भाई को वाहन चढ़ाकर रौंदा, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 18 Apr 2024 12:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Apr 2024 12:32 PM IST
सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले में जमीनी विवाद में एक चचेरे भाई ने अपने भाई पर वाहन चढ़ा दी। जिसमें इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके के भीखनपुर गांव की बताई गई है।

विज्ञापन
In a land dispute, a brother ran over his brother with a vehicle.
भाई ने भाई को वाहन चढ़ाकर रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में जमीनी विवाद में एक चचेरे भाई ने अपने भाई पर वाहन चढ़ा दी। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी तो वहीं परिजनों में चीख पुकार मच गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया है, जिससे आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से मृतक शशि कुमार का विवाद चचेरे भाई सोनू कुमार से चल रहा था, जिसको लेकर लगातार दोनों के बीच मारपीट भी हुआ करती थी, लेकिन आज सुबह 9 बजे आरोपी सोनू कुमार ने अपने चचेरे भाई शशि कुमार पर एक वाहन को चढ़ाकर रौंद डाला, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इस पूरे मामले में अहियापुर थाना के प्रभारी रोहन कुमार ने बताया एक युवक की मौत एक डीजे बजाने वाले वाहन के चढ़ने से हुई है। परिजनों के द्वारा बताया गया है कि उसके ऊपर चचेरे भाई ने चढ़ाकर हमला किया है और जिसमें उसकी मौत हो गई है। फिलहाल आरोपी फरार है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed