फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Holi 2024 Modi mask becomes choice of children and adults in Muzaffarpur

Holi 2024: मुजफ्फरपुर में बच्चों और बड़े की पसंद बनी मोदी मास्क, दुकानदार भी हो रहे गदगद

Fri, 22 Mar 2024 02:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 02:56 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले की बाजारों में होली पर्व को देखते हुए मोदी मास्क की धूम मची हुई है। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी मोदी मास्क को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में दुकानदार भी मास्क की बिक्री से गदगद हो रहे हैं।

विज्ञापन
Holi 2024 Modi mask becomes choice of children and adults in Muzaffarpur
मोदी मास्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर्व को लेकर पूरे देश भर में धूम मची हुई है, तो वहीं बाजारों में होली पर्व को लेकर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में बाजार में पहली बार आई मोदी मास्क की धूम है। इसको लेकर बच्चे और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह है।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर शहर के छाता बाजार स्थित उत्तर बिहार की सबसे बड़ी रंग गुलाल और पिचकारी की मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में अलग-अलग तरह के मास्क और पिचकारी की धूम मची हुई है तो मोदी मास्क को लेकर बाजार में खास उत्साह बना हुआ है। लोग ही नहीं, बल्कि बच्चे-बच्चे में भी मोदी मास्क का क्रेज है। लोग बता रहे हैं कि इस बार होली पर्व मोदी के संग। वहीं, दुकानदार भी मोदी मास्क का क्रेज और मांग को लेकर खास उत्साह में हैं और दुकान में इसकी स्टॉक कर लिया है। होली पर्व में चुनावी रंग में बढ़-चढ़कर बोल रहा मोदी मास्क।
विज्ञापन


मोदी मास्क को लेकर बड़े तो बड़े बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है। मोदी मास्क की खरीदारी करने पहुंचे बच्चों ने बताया कि इस बार हम पूरा परिवार मोदी मास्क के साथ होली मनाएंगे। मोदी मास्क को पहली बार खरीदे हैं और बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार का होली मोदी के साथ में और इस बार का मास्क को हम लोग ने हमने पूरे परिवार के लिए खरीदा है। वहीं, खरीदार करने वाले लोगो ने बताया कि इस बार की होली मोदी के इस अनोखे मास्क के साथ में मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार मो. सदफ ने बताया कि इस बार की होली पर्व में हमने लोगों की डिमांड पर मोदी मास्क को मंगवाया है और इसकी अच्छी खासी डिमांड है। अन्य सामग्री भी मंगवाया है, किंतु इसमें मोदी मास्क का क्रेज सबसे ज्यादा है। लोग इसको खरीदने के लिए आ रहे हैं और खूब मांग भी कर रहे हैं। इसलिए हम लोगों ने इसका पूरा स्टॉक भी कर लिया है, ताकि खरीदारों को कोई कठिनाई न हो और खाली न लौटना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed